Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

गुरुवार, ५ ऑक्टोबर, २०२३

हमारे वर्ग का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

 

        हमारे वर्ग का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी 



[ रूपरेखा : (1) परिचय (2) पढ़ाई व खेलकूद में निपुणता (3) कुछ विशेष गुण (4) सब का प्रिय (5) सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी । ] 


       हमारे वर्ग में कुल पचास विद्यार्थी हैं। इनमें सुनील सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी है। सुनील स्वस्थ एवं फुरतीला लड़का है। उसकी पोशाक हमेशा स्वच्छ होती है, इसलिए वह आकर्षक दिखाई देता है। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान खिली रहती है। सुनील का मिलनसार स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व सब का मन मोह लेता है।

      सुनील को पढ़ाई से बेहद लगाव है। वह कक्षा में बहुत ध्यान से पढ़ता है। घर पर भी वह नियमित रूप से पढ़ाई करता है। फुरसत के समय वह पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य उपयोगी पुस्तकें भी पढ़ता रहता है। वह किताबी कीड़ा नहीं है, फिर भी परीक्षा में वह वर्ग में प्रथम स्थान पर रहता है।

     खेल कूद में सुनील का कोई जवाब नहीं है। वह हर खेल में हिस्सा लेता है। हमारे वर्ग के क्रिकेट दल का वह उप कप्तान है। वह पाठशाला के समारोहों में भी उत्साह से भाग लेता है। उसे कई बार इनाम मिल चुके हैं। पिछले साल मनोरंजन के कार्यक्रम में उसे पहला पुरस्कार मिला था। 

        सुनील कुशल वक्ता, अच्छा गायक और सफल चित्रकार है। वह अनेक प्रतियोगिताएँ जीत चुका है। इतने सारे गुणोंवाला सुनील भला लोकप्रिय क्यों न हो। वह अपने गुरुजनों का बहुत आदर करता है। विनम्रता उसमें कूट कूट कर भरी हुई है। समय बरबाद करना उसे पसंद नहीं है। सुनील का लक्ष्य एक उच्च कोटि का डॉक्टर बनना है। हमारे वर्ग के सभी विद्यार्थी सुनील को चाहते हैं। अध्यापकों का भी वह प्रिय विद्यार्थी है। वह हमारे वर्ग का मॉनीटर है। 

         सचमुच सुनील हमारे वर्ग का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी है। सुनील पर हमारी पाठशाला को गर्व है।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा