Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image
पाचवी हिंदी लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा
पाचवी हिंदी लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा

शनिवार, २९ मे, २०२१

गुरुवार, २७ मे, २०२१

सोमवार, २४ मे, २०२१

रविवार, २३ मे, २०२१

शनिवार, ६ मार्च, २०२१

मार्च ०६, २०२१

कक्षा पाँचवी, हिंदी, १७.निरीक्षण

 


प्रश्न १. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :


[ अंकुर, दाने, गमले, पौधों, धूप, पानी, कोने, मुरझा, हरे ]

मैंने चने के दो...... लिए। एक दाने को एक........ में और दूसरे को दूसरे गमले में बो दिया। प्रत्येक दिन दोनों गमलों में थोड़ा-थोड़ा........ छिड़का। दो-तीन दिन बाद दोनों गमलों में....... उग आए तीन-चार दिन बाद वे अंकुर में .......बदल गए। अब एक गमले को छत पर रखा जहाँ उसे..... मिल सके। दूसरे गमले को कमरे के..... में रखा, जहाँ उसे धूप न मिल सके। पाँच दिन बाद देखा कि धूप में रखे पौधे के पत्ते ........हैं और छाया में रखे पौधे के पत्ते .......गए हैं और कुछ-कुछ पीले पड़ गए हैं।

उत्तर : मैंने चने के दो दाने लिए। एक दाने को एक गमले में और दूसरे को दूसरे गमले में बो दिया। प्रत्येक दिन दोनों गमलों में थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़का। दो-तीन दिन बाद दोनों गमलों में अंकुर उग आए। तीन-चार दिन बाद वे अंकुर पौधों में बदल गए। अब एक गमले को छत पर रखा जहाँ उसे धूप मिल सके। दूसरे गमले को कमरे के कोने में रखा, जहाँ उसे धूप न मिल सके। पाँच दिन बाद देखा कि धूप में रखे पौधे के पत्ते हरे हैं और छाया में रखे पौधे के पत्ते मुरझा गए हैं और कुछ-कुछ पीले पड़ गए हैं।

रविवार, ६ डिसेंबर, २०२०

डिसेंबर ०६, २०२०

कक्षा पाँचवी,हिंदी,५.रोबोट




 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो 
 (१) हिंदी वर्णमाला के स्वर लिखो: 
उत्तर : हिंदी वर्णमाला के स्वर निम्नलिखित हैं अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः अँ ऑ। 

 (२) अनुस्वार और विसर्ग से तुम क्या समझते हो?
 उत्तर : अ पर बिंदी लगने पर 'अं' बनता है। इस को अनुस्वार कहते हैं। सभी पंचमाक्षरों (ङ. ण न म) के लिए अनुस्वार का प्रयोग होता है। अ के बाद दो बिंदियों लगने पर अ: ' बनता है। इसे विसर्ग कहते हैं।

 (३) अनुनासिक स्वर किसे कहते हैं। 
उत्तर : अ पर चंद्रबिंदु लगाने पर 'अ' बनता है। इस 'अँ' को अनुनासिक चिह्न कहते हैं। 

 (४) हिंदी में व्यंजन कितने हैं?
 उत्तर : हिंदी में तैंतीस (३३) व्यंजन हैं 'ड़' और 'ढ़' दो विशेष व्यंजन हैं। 

(५) संयुक्त व्यंजन कौन-कौन से हैं। उत्तर : क्ष, त्र, ज्ञ और श्र चार संयुक्त व्यंजन हैं। 

 (६) 'ळ' अक्षर के बारे में जानकारी दो । उत्तर : 'ळ' अक्षर मराठी भाषा का अक्षर है। कुछ शब्दों के शुद्ध उच्चारण के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे - टिळक, तमिळ आदि।