Res ads
मंगळवार, १९ जानेवारी, २०२१
शनिवार, ५ डिसेंबर, २०२०
कक्षा'-सातवी, हिंदी, दूसरी इकाई,१.अस्पताल
चित्र वर्णन
अस्पताल में कुछ लोग कुरसी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। शायद वे लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनके सामने पूछताछ के लिए काउंटर्स लगे हैं, जहाँ एक स्त्री और एक पुरुष काम कर रहे हैं। काउंटर पर एक अन्य व्यक्ति वहाँ से मिला एक पेपर देख रहा है। यहाँ एक सूचनापट्ट लगा है, जिस पर लिखा है - 'शांति बनाएँ रखें। उसके पीछे एक नर्स एक महिला को व्हीलचेअर बँधा है। नर्स अस्पताल के यूनिफॉर्म में है। पर लाते दिखाई दे रही है। महिला के पैर पर प्लास्टर नर्स के पीछे एक वॉर्ड है, जिसके ऊपर आई सी यू लिखा हुआ है। इसके पास दीवार पर दो सूचनापट्ट लगे हैं, जिन पर लिखा है नेत्रदान' और 'रक्तदान महादान'। इस दीवार के पास एक वॉर्ड है। इसमें से एक वॉर्डबॉय बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वॉर्ड के वहीं पर एक स्त्री गोद में एक शिशु को लिए खड़ी है। पास ही एक बालक भी खड़ा है। उसके सामने ऊपर भी सूचना लिखी है 'रोगी से अधिक बातें न करें।' एक डॉक्टर खड़ा दिखाई दे रहा है। ऊपर रोगी से मिलने के समय संबंधी सूचना लिखी है। a चित्र में एक और सूचना लिखी है 'छोटा परिवार-सुखी परिवार'।
प्रश्न. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी एक-दूसरे से पूछेंगे :
(१) अस्पताल में कितने पुरुष व कितनी स्त्रियाँ दिखाई पड़ रही हैं?
सोमवार, २६ ऑक्टोबर, २०२०
रविवार, ३० ऑगस्ट, २०२०
आकारिक मेगा टेस्ट, कक्षा सातवीं, हिंदी
सोमवार, १७ ऑगस्ट, २०२०
कक्षा सातवी, हिंदी,८ .जीवन नहीं मरा करता है
कक्षा सातवी, हिंदी,७.जहाँ चाह वहाँ राह
रविवार, ९ ऑगस्ट, २०२०
कक्षा सातवी, हिंदी,६.पृथ्वी से अग्नि तक
६.पृथ्वी से अग्नि तक
बुधवार, ५ ऑगस्ट, २०२०
कक्षा सातवी, हिंदी,३.दादी माँ का परिवार
३.दादी माँ का परिवार
प्रश्न 1-उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानोंकी पूर्ति करो:(याचना, मातम, बरगद, हमजोली)
(१) घर के आँगन में बरगद का पेड़ था। (२) चिड़ियों में मातम छा गया।
(३) मुनमुन थी उनकी हमजोली ।
(४) पिंकी से तनिक याचना करो।
प्रश्न २. कथन के सामने सही V और गलत x का चिह्न लगाओ :
(१) नीलू पेड़ के नीचे बिल बनाकर रहती थी।
(२) खेल-खेल में वे लड़ भी पड़ते।
(३) गजब एकता थी उन सबमें।
(४) नीलम के बच्चों के नाम थे चुकू-मासिक।
(५) चिंकी की आँखों में आँसू थे।
प्रश्न ४. नीचे लिखे वाक्य किसने किससे कहे हैं?
(१) अरे! मैं फँस गई।
(२) आखिर चाहते हो कैसी एकता।
(३) बहुत देर से आई हो नीलू आज।
(४) हम एक हैं, पर करें क्या?
उत्तर
(१) घर के आंगन में बरगद का पेड़ था। (२) पिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया। (३) टीनू-मीनू, चीकू-मासिक खेलने लगे। (४) एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।
'3. दादी माँ का परिवार' पर परीक्षण को हल करने के लिए यह क्लिक करें
'3. दादी माँ का परिवार' पर प्रश्नों को हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें
(१) चिड़िया कहाँ रहती थी?
उत्तर : चिड़िया घर के आँगन में बरगद के पेड़ पर घोंसला बनाकर रहती थी ।
(२) बहेलिया कब ठगा-सा रह गया? उत्तर : जब सभी पक्षी एक साथ जाल लेकर उड़ गए तब बहेलिया ठगा-सा रह गया।
(३) दादी माँ सुबह उठकर क्या करती? उत्तर : सुबह उठकर दादी माँ घर बुहारती-संवारती। आंगन में आसन धरती, खाना बनाती, खाती। परिवारजनों को बताता।
(४) चुसकू-मुसकू ने किससे जाल काटा? उत्तर : चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल काटा।
प्रश्न ६. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखो :
(१) दादी के परिवार में कौन-कौन थे? उत्तर : दादी के परिवार में नीली चिड़िया थी, जो अपने दो बच्चों टीनू-मीनू के साथ आँगन के बरगद के पेड़ पर घोंसला बनाकर रहती थी। पेड़ के नीचे बिल बनाकर चिंकी चुहिया रहती थी। चिंकी के भी दो बच्चे चुसकू-मुसकू थे।
(२) चिड़ियों में मातम क्यों छा गया?
उत्तर : एक बार शाम के समय बहुत-से चिड़े-चिड़िया धान के खेत में दाना चुग रहे थे। वहाँ एक बहेलिए ने अपना जाल बिछा रखा था। दाना चुगने के बाद जब चिड़ियाँ अपने घर जाने के लिए उड़ने लगी तो सब जाल में फंस गईं। इसलिए चिड़ियों में मातम छा गया।
(३) चिड़ियाँ जाल से किस प्रकार मुक्त हुई?
उत्तर : टीनू-मीनू के कहने पर सभी चिड़ियों ने एक साथ जोर लगाया और जाल को लेकर उड़ने लगीं। उड़ते-उड़ते सब दादी माँ के घर पहुँचे। वहाँ दादी माँ के कहने पर नीलू और मीनू ने चिंकी से जाल काटने की याचना की। चिंकी और उसके दोनों बच्चों चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल को काट दिया।