Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

बुधवार, ५ ऑगस्ट, २०२०

कक्षा सातवी, हिंदी,३.दादी माँ का परिवार

       ३.दादी माँ का परिवार

प्रश्न 1-उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानोंकी पूर्ति करो:
(याचना, मातम, बरगद, हमजोली)
(१) घर के आँगन में बरगद का पेड़ था। (२) चिड़ियों में मातम छा गया।
(३) मुनमुन थी उनकी हमजोली
(४) पिंकी से तनिक याचना करो।

प्रश्न २. कथन के सामने सही V और गलत x का चिह्न लगाओ :
(१) नीलू पेड़ के नीचे बिल बनाकर रहती थी।
(२) खेल-खेल में वे लड़ भी पड़ते।
(३) गजब एकता थी उन सबमें।
(४) नीलम के बच्चों के नाम थे चुकू-मासिक।
 (५) चिंकी की आँखों में आँसू थे।


प्रश्न ४. नीचे लिखे वाक्य किसने किससे कहे हैं?
(१) अरे! मैं फँस गई।
(२) आखिर चाहते हो कैसी एकता।
 (३) बहुत देर से आई हो नीलू आज।
 (४) हम एक हैं, पर करें क्या?

उत्तर
 (१) घर के आंगन में बरगद का पेड़ था। (२) पिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया। (३) टीनू-मीनू, चीकू-मासिक खेलने लगे। (४) एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।

'3. दादी माँ का परिवार' पर परीक्षण को हल करने के लिए यह क्लिक करें

'3. दादी माँ का परिवार' पर प्रश्नों को हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


प्रश्न ५. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखो :
 (१) चिड़िया कहाँ रहती थी?
उत्तर : चिड़िया घर के आँगन में बरगद के पेड़ पर घोंसला बनाकर रहती थी ।

(२) बहेलिया कब ठगा-सा रह गया? उत्तर : जब सभी पक्षी एक साथ जाल लेकर उड़ गए तब बहेलिया ठगा-सा रह गया।

(३) दादी माँ सुबह उठकर क्या करती? उत्तर : सुबह उठकर दादी माँ घर बुहारती-संवारती। आंगन में आसन धरती, खाना बनाती, खाती। परिवारजनों को बताता।

 (४) चुसकू-मुसकू ने किससे जाल काटा? उत्तर : चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल काटा।

 प्रश्न ६. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखो :
(१) दादी के परिवार में कौन-कौन थे? उत्तर : दादी के परिवार में नीली चिड़िया थी, जो अपने दो बच्चों टीनू-मीनू के साथ आँगन के बरगद के पेड़ पर घोंसला बनाकर रहती थी। पेड़ के नीचे बिल बनाकर चिंकी चुहिया रहती थी। चिंकी के भी दो बच्चे चुसकू-मुसकू थे।

(२) चिड़ियों में मातम क्यों छा गया?
उत्तर : एक बार शाम के समय बहुत-से चिड़े-चिड़िया धान के खेत में दाना चुग रहे थे। वहाँ एक बहेलिए ने अपना जाल बिछा रखा था। दाना चुगने के बाद जब चिड़ियाँ अपने घर जाने के लिए उड़ने लगी तो सब जाल में फंस गईं। इसलिए चिड़ियों में मातम छा गया।

(३) चिड़ियाँ जाल से किस प्रकार मुक्त हुई?
उत्तर : टीनू-मीनू के कहने पर सभी चिड़ियों ने एक साथ जोर लगाया और जाल को लेकर उड़ने लगीं। उड़ते-उड़ते सब दादी माँ के घर पहुँचे। वहाँ दादी माँ के कहने पर नीलू और मीनू ने चिंकी से जाल काटने की याचना की। चिंकी और उसके दोनों बच्चों चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल को काट दिया।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा