Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

रविवार, ९ ऑगस्ट, २०२०

कक्षा छटी, हिंदी,८. जन्मदिन

                ८. जन्मदिन

जन्मदिन

प्रश्न १. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखो :
 (१) बबलू की बुरी आदत क्या थी? 
उत्तर : बबलू पानी का नल, बिजली का बल्ब, कूलर, पंखा आदि अकसर खुला छोड़ देता था।

 (२) जन्मदिन किसका था? 
उत्तर : जन्मदिन शीला मौसी की बेटी पूजा का था।

 (३) मौसी के घर क्या देखकर बबलू को आश्चर्य हुआ?
उत्तर : मौसी के घर पसरा सन्नाटा देखकर हुआ? बबलू को आश्चर्य हुआ।

 (४) शीला मौसी ने बिजली की कटौती, पानी की कमी आदि का नाटक क्यों किया? 
उत्तर : शीला मौसी ने बबलू को सबक सिखाने के लिए बिजली की कटौती, पानी की कमी आदि का किया।



 २- प्रश्न एवं उत्तर प्रश्न
१. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो : [ टोंटी, आग, झालर, भंडार, रोशनी] 
 उत्तर : (१) सूरज आग बरसाने लगा। 
(२) बबलू नल की टोंटी अकसर खुली छोड़ देता।
 (३) मौसी के घर गुब्बारे और रंगीन झालर सजे हुए थे। 
(४) बिजली और पानी का भंडार सीमित है। 
(५) कमरा बिजली की रोशनी से जगमगा उठा।

प्रश्न ३. कथन के सामने सही√ और गलत × का चिह्न लगाओ : 
(१) बबलू को बाथरूम में घुसे दो घंटे हो गए थे।  ×
(२) मौसी ने सबको खाने पर बुलाया था। √ 
(३) प्यास से बबलू का गला सूखा जा रहा था। √
 (४) बिजली आने पर सभी बच्चे खुशी से नाचने लगे। ×
 (५) पानी और बिजली अनमोल हैं। √


प्रश्न ४. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखो : 
(१) बबलू की आदत से कौन परेशान थे ? उत्तर : बबलू की आदत से माता-पिता दोनों परेशान थे। स्कूल के शिक्षक और सभी कर्मचारी भी परेशान थे। 

(२) शीला मौसी ने बिजली की कटौती का क्या कारण बताया? 
उत्तर : शीला मौसी ने कहा, गरमी बढ़ जाने से बाहर तमाम जगहों पर बिजली का भार बढ़ गया है। इसलिए कंपनी ने अपने यहाँ आज से बिजली कटौती शुरू कर दी है। आज कॉलोनी के इस ब्लॉक में कटौती हुई है। फिर बारी-बारी से दूसरे ब्लॉकों में कटौती करेंगे। 

(३) प्यास के कारण बबलू की स्थिति कैसी हो गई थी?
 उत्तर : प्यास के कारण बबलू का बहुत बुरा हाल था। आधा गिलास पानी वह एक ही घूँट में पी गया। दो-चार कौर खाते ही उसकी प्यास और भड़क उठी। वह प्यास से बेचैन हो उठा और पानी-पानी चिल्लाने लगा। 

(४) बबलू ने किस बात को कभी नहीं जाना? 
उत्तर : बबलू ने इस बात को कभी नहीं जाना कि पानी, बिजली आदि ऊर्जा का भंडार सीमित है। हमें इसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा