Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

रविवार, ९ ऑगस्ट, २०२०

कक्षा छटी, हिंदी,७.नदी कंधे पर

            ७.नदी कंधे पर


कविता का सरल अर्थ
यदि हमारा वश चलता तो हम नदी को उठाकर घर ले आते और रोज अपने घर के सामने उसे बहाते। हम अपने मित्रों के साथ नदी में खूब उछलते-कूदते और देर तक नहाते। हम कभी नदी में देर तक तैरते, कभी डुबकियाँ लगाते, कभी पानी की सतह पर आ जाते । खूब मस्ती करते, गाने गाते। अपने सभी परिचितों को आमंत्रित करते और करवाते कि नदी मेरे घर के पास आ गई है, सब लोग नहाने चलो। जितने भी लोग हमारे बुलाने पर आते, हम सभी सज्जनों का नदी से परिचय करवाते। जब कभी हमारे मन में नदी को पार करने का विचार आता, तो हम तुरंत नदी पार कर लेते। तब हम नदी के दूसरी ओर खड़े होकर जोर-जोर से माँ को आवाज लगाते, खूब चिल्लाते। जब शाम रात में बदलने लगती, तब हम मित्रों की सहायता से नदी को अपने कंधे पर रखवाते और वहीं ले जाकर उसे रख आते, जहाँ से लाए थे।


प्रश्न १. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखो :
 (१) कवि की क्या कल्पना है?
उत्तर : कवि की कल्पना है कि यदि हमारे वश में होता, तो नदी को उठाकर हम अपने घर ले आते।

(२) कवि नदी को कहाँ बहाते ?
 उत्तर : कवि नदी को अपने घर के सामने बहाते।

(३) नदी के पार खड़े होकर कवि क्या करते?
उत्तर : नदी के पार खड़े होकर कवि मम्मी-मम्मी चिल्लाई।

(४) शाम ढलने पर कवि क्या करते?
उत्तर : शाम ढलने पर कवि नदी को अपने कंधे पर रखवाते। जहाँ से उसे उठाकर लाए थे, वहीं ले जाकर रख आते।

अर्थ के आधार पर वाक्यों के प्रकार अर्थ के आधार पर वाक्यों के कई प्रकार होते हैं। यहाँ इसी प्रकार के कुछ वाक्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है
 (१) सूचनात्मक वाक्य : जिन वाक्यों में कोई सूचना दी हुई होती है, उन्हें सूचनात्मक वाक्य कहते हैं। जैसे- गांधी जयंती के उपलक्ष्य में २ अक्टूबर को विद्यालय बंद रहेगा।

(२) निर्देश वाक्य : जिस वाक्य में किसी को कोई निर्देश दिया जाता है, उसे निर्देश वाक्य कहते हैं। जैसे- रोज सुबह बगीचे में टहला करो।

 (३) आदेशात्मक वाक्य : जिन वाक्यों में कोई काम करने का आदेश दिया जाता है, उन्हें आदेशात्मक वाक्य कहते हैं। जैसे- रामू, अभी बाजार जाओ।

 (४) अनुरोध वाक्य : जिन वाक्यों में कोई अनुरोध किया जाता है, उन्हें अनुरोध वाक्य कहते हैं। जैसे-क्या हमारे आवेदन-पत्र पर ध्यान दें।

(५) विनती वाक्य : जिन वाक्यों में किसी से कोई विनती की जाती है, उन वाक्यों को विनती भरा वाक्य कहते हैं। जैसे- महोदय, मेरा शिक्षा-शुल्क माफ करने की कृपा करें।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा