Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

रविवार, २९ मे, २०२२

हमारा नौकर

                  हमारा नौकर



 [ रूपरेखा (1) परिचय (2) मेहनती आदमी (3) अन्य गुण (4) कुछ कमियाँ (5) परिवार के सदस्य के समान ] 

       रामू काका हमारा नौकर है। पिछले पंद्रह साल से वह हमारे यहाँ काम कर रहा है। रामू काका ने हमें अपनी गोद में खेलाया है। आज वह चालीस साल का है। पर उसकी चुस्ती-फुरती किसी नवयुवक से कम नहीं है। यह पाजामा और कमीज पहनता है। उसके कंधे पर हमेशा लाल रंग का एक गमछा रहता है।

          रामू काका बहुत मेहनती आदमी है। वह रोज सवेरे जल्दी उठकर पीने का पानी भरता है। वह हमारे लिए दूध गरम करता है। फिर वह बाजार से साग-सब्जी और जरूरत की अन्य चीजें से आता है। यह मेरे छोटे भाई-बहनों को पाठशाला छोड़ने जाता है। शाम को वह पाठशाला से उन्हें वापस घर ले आता है। घर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी रामू काका को ही है। यह दिनभर घर के छोटे-मोटे कामों में लगा रहता है।

       रामू काका काम से कभी जी नहीं चुराता सौंपे गए हर काम को यह लगन और ईमानदारी से पूरा करता है वह हमें खेलने के लिए बाहर ले जाता है। हमारे साथ खेलने में उसे बहुत मजा आता है। रामू काका हमारा भरोसेमंद नौकर है। पिता जी रामू का बहुत सम्मान करते हैं। यह पिता जी को' मालिक जी' कहता है। रामू काका बहुत हँसमुख और संतोषी है वह कभी कोई शिकायत नहीं करता। उसका व्यावहारिक ज्ञान बहुत अच्छा है। वह हमारे सभी रिश्तेदारों को पहचानता है। जब भी कोई रिश्तेदार हमारे घर आता है, रामू काका उसका बहुत ख्याल रखता है। हमारे रिश्तेदार भी रामू काका की खूब प्रशंसा करते हैं।

         रामू काका अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है। फिर भी वह हिसाब-किताब में होशियार है। दूधवाले और अखबारवाले का महीने भर का हिसाब अंगुलियों पर गिन कर बता देता है। 

         रामू काका ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, सेवा और ईमानदारी से हमारा दिल जीत लिया है। वह हमारे परिवार में घुल-मिल गया है। अब तो हम उसे अपने परिवार का ही एक सदस्य मानने लगे हैं।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा