Godavari Tambekar

This is educational blog.

Breaking

Res ads

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
Click On Image

रविवार, १६ ऑगस्ट, २०२०

कक्षा पाँचवी, हिंदी,१२.बचत

                        बचत


प्रश्न १. हमें किन-किन चीजों की बचत करनी चाहिए।
उत्तर: हमें अन्न, जल, धन और बिजली की बचत करनी चाहिए।

प्रश्न २. अन्न का दुरुपयोग किस प्रकार होता है?
 इत्तर : भोजन करते समय थाली में अन्न को जूठा छोड़ने से अन्न का दुरुपयोग होता है।

प्रश्न ३. हम जल का दुरुपयोग किस प्रकार करते हैं?
उत्तर : हम नहाते-धोते समय नल को खुला छोड़कर, पीने के लिए आवश्यकता से अधिक पानी लेकर तथा पौधों को अधिक पानी देकर जल का दुरुपयोग करते हैं।

 प्रश्न ४. बिजली की बचत कैसे हो सकती है?
 उत्तर : केवल जरूरत के समय ही बिजली का उपयोग करने से बिजली की बचत हो सकती है।

प्रश्न ५. कागज-पेंसिल की बचत क्यों करनी चाहिए?
उत्तर : पुस्तकों की छपाई, शिक्षण तथा व्यापार आदि में कागज बहुत जरूरी है। कागज और पेंसिल बनाने में पेड़ों की  लकड़ी का उपयोग होता है। इनकी बचत करने से पेड़ों की रक्षा होती है। इसलिए कागज और पेंसिल की बचत करनी चाहिए।

१. मौखिक कार्य :
भाषण-संभाषण :
(१) अन्न हमारे लिए क्यों जरूरी है ? उत्तर : अन्न खाकर हम जीवित रहते हैं। अन्न से ही हमारे शरीर का पोषण और विकास होता शारीरिक और बौद्धिक शक्ति मिलती है। इसलिए अन्न हमारे लिए जरूरी है।

(२) पानी के क्या-क्या उपयोग है?
उत्तर : पानी पीने के काम आता है। हम पानी से स्नान करते हैं। पानी से कपड़े और बरतन धोए जाते हैं। खाना पकाने के लिए भी पानी जरूरी है। खेतों की सिंचाई के लिए भी पानी चाहिए। पानी से बिजली बनती है। इस तरह पानी के अनेक उपयोग हैं।

(३) बिजली का उपयोग किन-किन चीजों में होता है ?
उत्तर : बिजली से प्रकाश मिलता है। घर में पंखा फ्रीज, धुलाई मशीन, मिक्सर आदि बिजली से ही चलते हैं। एयर कंडीशनर बिजली से ठंडक देता है। बिजली से ही कारखानों में मशीनें चलती हैं। बिजली से रेलगाड़ियाँ चलती हैं। इस तरह बिजली के अनेक उपयोग हैं।

 (४) कागज हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर : कागज पर पुस्तकें छपती हैं। कागज से कापियों बनाई जाती हैं। कागज से बिलबुक और लेटरपैड बनते हैं। रसीदें भी कागज पर ही छपती हैं। रेल, बस, हवाईजहाज के टिकट भी कागज पर ही छपते हैं। अदालतों और कार्यालयों का सारा काम-काज कागज पर ही होता है। इस तरह कागज हमारे लिए बहुत उपयोगी है।

मित्रता पाठ पर आधारित टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें।

 'Fractions' Click here to slove on test.

४ टिप्पण्या: